प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महान क्रांतिकारी और स्वतंत्रता सेनानी श्यामजी कृष्ण वर्मा की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि वर्मा ने भारत को पराधीनता की बेड़ियों से मुक्त कराने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया था।

प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर श्यामजी कृष्ण वर्मा को याद करते हुए कहा कि मातृभूमि के स्वाभिमान की रक्षा के लिए उनके पराक्रम और पुरुषार्थ को कृतज्ञ राष्ट्र कभी नहीं भूल सकता।

यह भी पढ़ें -Delhi NCR में यहां बनेगा 8 किमी एलिवेटेड कॉरिडोर, भारी वाहनों को मिलेगा अलग रास्ता

मोदी ने अपने संदेश में कहा कि श्यामजी कृष्ण वर्मा ने देश की स्वतंत्रता के लिए अपना जीवन समर्पित किया। उन्होंने भारत की पराधीनता की बेड़ियों को तोड़ने के लिए लगातार प्रयास किए और मातृभूमि के सम्मान की रक्षा के लिए संघर्ष किया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन में श्यामजी कृष्ण वर्मा के योगदान और उनके साहस को देश हमेशा स्मरण करता रहेगा।