हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल करते हुए वरिष्ठ आईएएस अधिकारी सुधीर राजपाल को वित्त और योजना विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी है। राज्यपाल के आदेश के बाद मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किया गया है।

सुधीर राजपाल 1990 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और वर्तमान में गृह, जेल, आपराधिक जांच (CID), न्याय प्रशासन तथा पर्यावरण, वन एवं वन्यजीव विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव के तौर पर जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। अब इन विभागों के साथ वित्त और योजना विभाग का कामकाज भी उनके पास रहेगा।

यह भी पढ़ें -सेवा संकल्प अभियान: रेवाड़ी के जाटूसाना में आंगन मिलन सेवा का आयोजन, आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों और माताओं के लिए सजे कार्यक्रम

खाली पद पर मिली अतिरिक्त जिम्मेदारी

सरकार की ओर से जारी आदेश के मुताबिक वित्त और योजना विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव का पद फिलहाल खाली था। इसी पद का अतिरिक्त प्रभार सुधीर राजपाल को सौंपा गया है।

इससे पहले आईएएस अधिकारी अरुण गुप्ता वित्त और योजना विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। वे 30 सितंबर को सेवानिवृत्त हो गए, जिसके बाद यह पद खाली हो गया था।

एक्सटेंशन को लेकर भी हुई थी चर्चा

अरुण गुप्ता के कार्यकाल को आगे बढ़ाने का मामला पहले केंद्र सरकार को भेजा गया था। हालांकि मंजूरी नहीं मिलने के बाद वे 30 सितंबर को सेवानिवृत्त हो गए।

यह भी पढ़ें -महेंद्रगढ़ में NH-148B पर 1.62 करोड़ की स्ट्रीट लाइट परियोजना अंतिम चरण में

हरियाणा सरकार का बड़ा प्रशासनिक बदलाव
सुधीर राजपाल को वित्त और योजना विभाग का अतिरिक्त प्रभार

इसके बाद उनके री-इम्प्लॉयमेंट को लेकर भी चर्चाएं सामने आई थीं। अब वित्त और योजना विभाग का अतिरिक्त प्रभार सुधीर राजपाल को दिए जाने के साथ फिलहाल इस संभावना पर भी विराम लगता दिखाई दे रहा है।

मौजूदा जिम्मेदारियों के साथ संभालेंगे वित्त विभाग

सुधीर राजपाल अब अपने मौजूदा विभागों के साथ वित्त और योजना विभाग का कामकाज भी देखेंगे। यह जिम्मेदारी उन्हें अतिरिक्त प्रभार के रूप में दी गई है।

यह भी पढ़ें -गुरुग्राम के सोहना रोड एलिवेटेड हाईवे पर दो कारों की जोरदार टक्कर, एक गाड़ी पलटी