जयपुर: अडानी रिन्यूएबल एनर्जी पार्क राजस्थान लिमिटेड के निदेशक मंडल की 39वीं बैठक शनिवार को जयपुर स्थित शासन सचिवालय में हुई। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में हुई बैठक में सौर एवं नवीकरणीय ऊर्जा नीतियों, भूमि से जुड़े विषयों और कंपनी के वार्षिक लेखों पर चर्चा की गई।
बैठक में कंपनी की सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) नीति की भी समीक्षा की गई। वित्तीय वर्ष 2026-27 में CSR के तहत प्रस्तावित खर्च को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ। इसके अलावा कार्यसूची में शामिल अन्य विषयों पर चर्चा की गई।
यह भी पढ़ें -राजस्थान में महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं, 27 हजार लाभार्थियों को 150 करोड़ से अधिक की राशि
नवीकरणीय ऊर्जा नीतियों और भूमि संबंधी विषयों पर चर्चा
बैठक में सौर एवं नवीकरणीय ऊर्जा से संबंधित नीतिगत प्रावधानों के साथ भूमि से जुड़े मामलों को प्रमुखता से रखा गया। कंपनी के वार्षिक लेखों पर भी बोर्ड ने विचार किया।
अडानी रिन्यूेबल एनर्जी पार्क राजस्थान लिमिटेड राजस्थान सरकार और अडानी समूह का संयुक्त उपक्रम है। बैठक में संयुक्त उपक्रम से जुड़े विभिन्न प्रशासनिक और वित्तीय विषयों पर भी चर्चा हुई।
अधिकारी और अडानी समूह के प्रतिनिधि रहे मौजूद
बैठक में प्रमुख शासन सचिव टी. रविकांत, राजस्थान अक्षय ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक रोहित गुप्ता और संयुक्त शासन सचिव, वित्त देवेंद्र अरोड़ा उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें -राजस्थान में जननी एक्सप्रेस सेवा की समीक्षा, हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं को समय पर अस्पताल पहुंचाने पर जोर
अडानी समूह की ओर से अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं संयुक्त उपक्रम के निदेशक आशीष खन्ना तथा कॉरपोरेट मामलों के प्रमुख और निदेशक अजय कुमार शर्मा ने बैठक में हिस्सा लिया।
CSR खर्च पर भी हुआ विचार
बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत प्रस्तावित व्यय पर भी चर्चा हुई। इसके साथ ही कंपनी की CSR नीति और बोर्ड के समक्ष रखे गए अन्य एजेंडा बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया।
यह भी पढ़ें -एशियाई खेलों में स्वर्ण जीतने वाली कुमकुम और प्रणवी को राज्यपाल बागडे ने दी बधाई







