बिग बॉस के हालिया एपिसोड में अभिनेता-राजनेता मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी का शो में सफर खत्म हो गया। एलिमिनेशन राउंड में उनके नाम पर फैसला हुआ, जिसके बाद सोशल मीडिया पर दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आईं।

बीते शुक्रवार के एपिसोड में बिग बॉस ने कप्तानी के तीन दावेदारों माही विज, यंग डीएसए और उदिति को कन्फेशन रूम में बुलाया। उनसे पूछा गया कि नामांकित प्रतियोगियों में किसने खेल में सबसे कम योगदान दिया है। इस सवाल के जवाब में माही ने मैरी कॉम, यंग डीएसए ने अमन गांधी और उदिति ने रीति तिवारी का नाम लिया।

यह भी पढ़ें -KBC 18 सेट पर फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में चोट , बोले काम करने में हो रही दिक्कत

बाद में माही और यंग डीएसए ने उदिति के फैसले से सहमति जताई। उदिति ने रीति का नाम लेते हुए उनके व्यक्तित्व को उलझन भरा बताया। इस दौरान काज़ी के साथ रीति के बदले व्यवहार का मुद्दा भी चर्चा में रहा।

काज़ी के साथ विवाद पर सलमान ने की थी टिप्पणी

पिछले सप्ताह रीति ने काज़ी को लेकर नाराजगी जाहिर की थी। डिस बैटल टास्क के दौरान उन्होंने काज़ी के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल किया और उन पर शारीरिक हमला करने का आरोप भी लगाया था।

इसके बाद वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान ने रीति के काज़ी और उदिति के प्रति व्यवहार पर टिप्पणी की थी। सलमान ने काज़ी और उदिति की स्थिति को शांत तरीके से संभालने के लिए प्रशंसा भी की थी।

यह भी पढ़ें -हरियाणा के युवाओं ने सीएम धामी से की मुलाकात, साझा किए उत्तराखंड दौरे के अनुभव

सलमान ने डिस बैटल में रीति के प्रदर्शन को लेकर आलोचना करते हुए उन्हें यह भी कहा था कि शो में उनके प्रदर्शन के आधार पर उनकी पहचान बनेगी, न कि उनके पिता मनोज तिवारी की प्रतिष्ठा के आधार पर।

सलमान ने रीति से कहा था कि आगे उनके कार्यों का श्रेय या दोष उनके पिता को नहीं दिया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि मनोज तिवारी अभिनेता के साथ-साथ राजनेता भी हैं और उनके नाम का इस्तेमाल शो में रीति के प्रदर्शन का आधार नहीं होना चाहिए।

यह भी पढ़ें -यूपी में अपराध के खिलाफ कार्रवाई का आंकड़ा जारी, 303 अपराधी मारे जाने का दावा

एलिमिनेशन के बाद सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं

रीति तिवारी के बाहर होने के बाद सोशल मीडिया पर दर्शकों की राय एक जैसी नहीं रही। कुछ दर्शकों ने एलिमिनेशन को सही ठहराया और कहा कि बिग बॉस जैसे गेम में केवल अच्छा व्यवहार पर्याप्त नहीं है, बल्कि प्रतियोगी का खेल में योगदान भी मायने रखता है।

वहीं कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने उनके बाहर होने पर खुशी जताई। दूसरी ओर, कुछ दर्शकों ने एलिमिनेशन के फैसले पर सवाल उठाते हुए इसे पक्षपातपूर्ण बताया।

इस तरह रीति तिवारी का शो से बाहर होना दर्शकों के बीच अलग-अलग प्रतिक्रियाओं का कारण बना है।