एशियाई खेलों में महिला रिकर्व व्यक्तिगत स्पर्धा में कुमकुम अनिल मोहोड़ और महिला व्यक्तिगत गोल्फ स्पर्धा में प्रणवी शरथ उर्स के स्वर्ण पदक जीतने पर राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

राज्यपाल बागडे ने कहा कि दोनों खिलाड़ियों के प्रदर्शन से पूरा देश गौरवान्वित हुआ है। उन्होंने एशियाई खेलों में भारतीय खिलाड़ियों के लगातार शानदार प्रदर्शन पर भी प्रसन्नता जताई।

यह भी पढ़ें -राजस्थान में अडानी रिन्यूएबल एनर्जी पार्क की 39वीं बोर्ड बैठक, भूमि और ऊर्जा नीतियों पर चर्चा

उन्होंने कहा कि देश को अपने खिलाड़ियों पर गर्व है। राज्यपाल ने स्वर्ण पदक विजेता कुमकुम अनिल मोहोड़ और प्रणवी शरथ उर्स के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।