Haryana News: शहर के नारनौल-दादरी रोड (NH-148B) पर डिवाइडर के बीच अत्याधुनिक स्ट्रीट लाइटें लगाने का काम अंतिम चरण में पहुंच गया है। करीब 1 करोड़ 62 लाख रुपये की लागत वाली इस परियोजना के तहत फिलहाल सड़क के बीच भूमिगत विद्युत केबल बिछाने का काम किया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार, शेष कार्य अगले 3 से 4 दिनों में पूरा होने की उम्मीद है।
नगरपालिका प्रधान रमेश सैनी ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित कार्यकारी एजेंसी को काम की गुणवत्ता बनाए रखने और बचे हुए कार्य को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।
यह भी पढ़ें -हरियाणा सरकार का बड़ा प्रशासनिक बदलाव, सुधीर राजपाल को वित्त और योजना विभाग का अतिरिक्त प्रभार
चार हिस्सों में बांटी गई सड़क
स्ट्रीट लाइटों को बिजली उपलब्ध कराने के लिए सड़क के अलग-अलग हिस्सों में चार एनर्जी मीटर कनेक्शन लिए जाएंगे। इस संबंध में PWD B&R की इलेक्ट्रिकल सब-डिवीजन, नारनौल की ओर से 25 सितंबर को नगरपालिका के म्युनिसिपल इंजीनियर को पत्र भेजा गया है। पत्र में बिजली कनेक्शन की प्रक्रिया जल्द शुरू करने का आग्रह किया गया है।
विभागीय रूपरेखा के अनुसार पूरी सड़क को चार हिस्सों में बांटकर कुल 40 किलोवाट विद्युत लोड निर्धारित किया गया है।
- रेलवे ओवरब्रिज से राव तुलाराम चौक: 10 किलोवाट
- राव तुलाराम चौक से सतनाली चौक: 8 किलोवाट
- सतनाली चौक से बडेरवाल सिटी: 10 किलोवाट
- बडेरवाल सिटी से सैनी चौक: 12 किलोवाट
- लाइटों के साथ बिजली कनेक्शन पर भी जोर
नगरपालिका प्रधान रमेश सैनी ने अधिकारियों को चारों बिजली मीटर कनेक्शनों की कागजी और तकनीकी प्रक्रिया प्राथमिकता के आधार पर पूरी करने के निर्देश दिए हैं, ताकि स्ट्रीट लाइट का काम पूरा होते ही उन्हें बिजली आपूर्ति मिल सके।
यह भी पढ़ें -गुरुग्राम के सोहना रोड एलिवेटेड हाईवे पर दो कारों की जोरदार टक्कर, एक गाड़ी पलटी
परियोजना के पूरा होने से NH-148B के इस हिस्से में रात के समय रोशनी की व्यवस्था बेहतर होने की उम्मीद है। इससे सड़क से गुजरने वाले वाहन चालकों को सुविधा मिलने के साथ शहर के सौंदर्यीकरण में भी बदलाव आएगा।







