बावल (रेवाड़ी): वडनगर से वाराणसी जा रही 'सेवा यात्रा' (रूट नंबर 7) का रेवाड़ी जिले के बावल क्षेत्र में स्थित खेड़ा बेरियर पर प्रवेश करने पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और नागरिकों द्वारा जोरदार एवं भव्य स्वागत किया गया। यात्रा के बावल सीमा में पहुँचते ही माहौल उत्साहपूर्ण हो गया और उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने यात्रियों का गर्मजोशी से अभिवादन किया।

इस अवसर पर बावल विधायक डॉ. कृष्ण कुमार, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली, जिला प्रभारी प्रो. मदन लाल गोयल और पूर्व मंत्री डॉ. बनवारी लाल मुख्य रूप से उपस्थित रहे। सभी दिग्गज नेताओं ने खेड़ा बेरियर पर सेवा यात्रा की अगवानी की और पुष्पमाला पहनाकर व फूल बरसाकर स्वागत किया। नेताओं ने कहा कि इस प्रकार की सेवा यात्राएं समाज में सद्भाव और सेवा भावना का संदेश फैलाने का काम करती हैं। यात्रा के दौरान मार्ग में जगह-जगह लोगों ने एकत्र होकर सेवा यात्रा का अभिनंदन किया।

यह भी पढ़ें -वडनगर से वाराणसी सेवा बाइक यात्रा का बावल में भव्य स्वागत, महापुरुषों को किया नमन