भिवानी (हरियाणा): हरियाणा में शिक्षक बनने का सपना देख रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी और राहत भरी खबर है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) ने स्पष्ट कर दिया है कि हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET)-2026 का आयोजन इसी वर्ष करवाया जाएगा। बोर्ड ने अदालत के आदेशों और राज्य सरकार के निर्देशों के तहत परीक्षा की तैयारियां तेज कर दी हैं।
अदालत के फैसले व सरकार के निर्देश पर बोर्ड का फैसला
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष शंकर लाल धूपड़ एवं सचिव दीपक बाबूलाल करवा (IAS) ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि माननीय न्यायालय के निर्णय एवं हरियाणा सरकार के निर्देशों के अनुपालन में HTET-2026 का आयोजन इसी साल करने का प्रस्ताव है। बोर्ड द्वारा परीक्षा से संबंधित सभी आवश्यक प्रशासनिक और तकनीकी प्रक्रियाएं निर्धारित दिशा-निर्देशों के तहत तेजी से पूरी की जा रही हैं।
यह भी पढ़ें -यमुनानगर के खेत में मिला अधेड़ का शव, जेब में 50 हज़ार नकद, सिर पर चोट के निशान

अभ्यर्थियों के लिए मुख्य निर्देश
तैयारी जारी रखें अभ्यर्थी: बोर्ड अधिकारियों ने सभी पात्र अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे समय बर्बाद न करें और परीक्षा की तैयारियों में जुट जाएं।
जल्द जारी होगी अधिसूचना: आवेदन प्रक्रिया (Online Application Form), परीक्षा तिथियों और विस्तृत दिशा-निर्देशों की जानकारी बोर्ड द्वारा जल्द ही आधिकारिक नोटिफिकेशन के माध्यम से जारी कर दी जाएगी।
अफवाहों से बचें: अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे सोशल मीडिया पर फैलने वाली भ्रामक खबरों या फर्जी तिथियों पर ध्यान न दें और केवल हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जारी सूचनाओं पर ही भरोसा करें।







