Rewari News: जिला पुलिस कप्तान हेमेंद्र कुमार मीणा (IPS) के कुशल मार्गदर्शन में रेवाड़ी पुलिस द्वारा नशामुक्त और सुरक्षित समाज के निर्माण के लिए लगातार विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में पुलिस की नशा मुक्ति टीम ने गांव नांगलिया रणमोख तथा धनोरा में 'डोर-टू-डोर' जागरूकता अभियान चलाकर ग्रामीणों को नशे के खिलाफ और साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।

rewari police door to door drug awareness and cyber crime campaign (1)
रेवाड़ी एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा के निर्देशों पर नांगलिया रणमोख और धनोरा में पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान। (फोटो: सोशल मीडिया एक्स@rewaripolice)

अभियान के दौरान पुलिस टीम ने घर-घर जाकर ग्रामीणों को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों की विस्तृत जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों से “जिंदगी को हां, नशे को ना” मुहिम से जुड़ने का आह्वान किया और समाज को नशामुक्त बनाने में सहयोग मांगा।

नशे की सूचना के लिए 1933 और 112 पर करें कॉल

पुलिस ने ग्रामीणों से अपील की कि यदि उनके आसपास कोई भी व्यक्ति नशे के अवैध कारोबार में लिप्त है या संदिग्ध गतिविधियां दिखाई देती हैं, तो इसकी सूचना तुरंत MANAS हेल्पलाइन नंबर 1933 या आपातकालीन नंबर 112 पर दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी।

rewari police door to door drug awareness and cyber crime campaign (2)
रेवाड़ी एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा के निर्देशों पर नांगलिया रणमोख और धनोरा में पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान। (फोटो: सोशल मीडिया एक्स@rewaripolice)

साइबर क्राइम से बचाव और यातायात नियमों की दी जानकारी

इस दौरान ग्रामीणों को बढ़ते साइबर अपराधों से सतर्क रहने के तरीके भी बताए गए। पुलिस टीम ने बताया कि किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें या अपनी शिकायत दर्ज कराएं। इसके साथ ही, सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए ग्रामीणों को यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट व सीटबेल्ट लगाने और बिना लाइसेंस वाहन न चलाने के लिए प्रेरित किया गया।

rewari police door to door drug awareness and cyber crime campaign
रेवाड़ी एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा के निर्देशों पर नांगलिया रणमोख और धनोरा में पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान। (फोटो: सोशल मीडिया एक्स@rewaripolice)

रेवाड़ी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि आमजन की सुरक्षा ही उनकी पहली प्राथमिकता है और इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम आगे भी जिलेभर में जारी रहेंगे।